उत्तर प्रदेश के मेरठ में महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी करने वाला आरोपी सोतीगंज का कबाड़ी निकला।
ये था मामला
सदर बाजार के एक मोहल्ले में व्यापारी का परिवार रहता है। शुक्रवार सुबह स्कूटी पर दो युवक आए। व्यापारी के घर के बाहर तार पर महिलाओं के परिधान सूख रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने कपड़े चोरी कर लिए और स्कूटी की डिग्गी में रखकर चला गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसके बाद परिजनों ने तंत्र मंत्र क्रिया का अंदेशा जताकर नाराजगी जताई और फिर सदर थाने में हंगामा किया।वहीं रविवार को व्यापारी ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी। इसमें दूसरे समुदाय के दो युवक चोरी करते दिखाई दे रहे है। इसकी जानकारी लगते सदर बाजार अध्यक्ष सुनील दुआ, महामंत्री अमित बंसल, कोषाध्यक्ष विशाल, आनंद उपाध्यक्ष, अमित सिंघल, संजय गुलाटी, गुरनाम सिंह, दीपक चड्ढा, सुनील शेट्टी व सरदार बच्चन सिंह भी मौके पर पहुंचे।
व्यापारियों ने हंगामा किया और सदर थाने में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देते आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने देर रात एक आरोपी रोमी निवासी सोतीगंज को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपी अकाश निवासी सोतीगंज की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। आरोपी ने बताया कि उसने मजाक में ही परिधान चोरी कर लिए थे। पुलिस का दावा है कि अकाश शातिर वाहन चोर भी है।
Add Comment