देश -विदेश

फेरे से पहले दुल्हन ने शादी क्यों किया इंकार, पढ़ें पूरी खबर

पटना। अगर कोई दुल्हन ठीक फेरे से पहले शादी से इंकार कर दें तो कई सवाल उठना जायज हैं। हर किसी के जुबान पर सिर्फ एक ही बात आती, और वो यह कि आखिर दुल्हन ने शादी से इंकार क्यों किया। कुछ इसी तरह का मामला बिहार के पटना इलाके में देखने को मिला जहां एक दुल्हन ने दूल्हे के गंजापन को कारण बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले के बाद दूल्हे को शादी की तय तारीख के बाद किसी अन्य अजनबी युवती से सात फेरे लेने पड़े। यह मामला विगत 18 फरवरी का है। जानकारी के मुताबिक डॉ रवि कुमार दिल्ली के अस्पताल में एक न्यूरोलॉजिस्ट हैं और वह अपने परिवार के साथ शादी करने के लिए बिहार के सुगौली पहुंचे थे। शादी की सारी पारंपरिक रस्में हो रही थीं। हंसी-खुशी के माहौल में जयमाला भी हो गई थी और वे फेरों का समय आ गया था। मगर, तभी कहानी उस वक्त बदल गई, जब दूल्हे ने मंडप में अपनी पगड़ी को हटाया। तब दुल्हन को पता चला कि उसका पति गंजा हो रहा है। लिहाजा उसने डॉक्टर रवि कुमार से शादी करने से इंकार कर दिया। दोनों परिवारों ने उसे मनाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। कुमार ने किसी अजनबी लड़की से शादी करके घर लौटने का फैसला किया। दुल्हन के परिवार ने दुल्हन की तलाश शुरू कर दी और स्थानीय गांव की पंचायत से मदद को कहा। लोगों ने सब्जी बेचने वाले महेश प्रसाद की बेटी नेहा को डॉक्टर रवि के लिए चुना। कुमार और नेहा के शादी की तय तारीख से दो दिनों के बाद रामजानकी मंदिर में शादी कर ली।

Back to top button
close