खेलकूददेश -विदेशस्लाइडर
टोक्यो पैरालंपिक में विनोद कुमार ने भारत को डिस्क्स थ्रो में दिलाया ब्रॉन्ज… एशियन रिकॉर्ड कायम…

टोक्यो पैरालिंपिक में भारत के विनोद कुमार ने रविवार को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया. विनोद कुमार ने डिस्क्स थ्रो के F52 कैटेगरी में 19.98 मीटर के थ्रो के साथ एशियन रिकॉर्ड कायम किया. विनोद ने अपने छह अटेंप्ट में 17.46 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 18.32 मीटर, 17.80 मीटर, 19.20 मीटर, 19.91 मीटर, 19.81 मीटर के थ्रो किए. उनका पांचवां थ्रो 19.91 मीटर सर्वश्रेष्ठ थ्रो माना गया. इस दूरी के साथ ही विनोद कुमार ने एशियन रिकॉर्ड कायम किया.