अन्यछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : महिलाओं ने रखा वट सावित्री व्रत… बरगद की पूजा-परिक्रमा कर मांगा पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज वट सावित्री व्रत पर महिलाओं ने अपने-अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद मांगा। इस दौरान महिलाएं सोलह श्रृंगार कर बरगद की पूजा और परिक्रमा करती हैं।

महिलाओं के लिए वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आए संकट चले जाते हैं और आयु लंबी हो जाती है। यही नहीं अगर दांपत्य जीवन में कोई परेशानी चल रही हो तो वह भी इस व्रत के प्रताप से दूर हो जाते हैं।

सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए इस दिन वट यानी कि बरगद के पेड़ के नीचे पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन सावित्री और सत्यवान की कथा सुनने का विधान है।

 

मान्यता है कि इस कथा को सुनने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथा के अनुसार सावित्री मृत्यु के देवता यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस ले आई थी।

Back to top button
close