छत्तीसगढ़सियासत

जलकी रिसॉट मामला, कृषि मंत्री बृजमोहन को क्लीन चिट

रायपुर। कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का जलकी वाला रिसॉट मामला निपट गया है। सरकार ने जांच के बाद इसे समाप्त करने का फैसला लिया है। हालांकि अभी ऐसी कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो करीब-करीब यह केस खत्म हो चुका है। होली के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। अगर कहा जाए तो यह मामला खत्म होने से कृषि मंत्री की होली रंगीन हो गई है। रिसॉट का मामला खुलने के बाद बृजमोहन अग्रवाल पर कई तरह के हमले किए गए थे। उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर भी कयास लगाए जा रहे थे। इसके अलावा उनकी ही पार्टी के लोगों पर भी आरोप लग रहा था कि उन्होंने यह सारा खेल रचा है।
लगभग दस महीने पहले जलकी रिसॉट केस सामने आया। एक अंग्रेजी अखबार ने इसके बारे में लिखा था। इसके बाद सीएम ने इसकी तात्कालीन जांच मुख्य सचिव को सौंपी थी। उन्होंने उस वक्त महासमुंद कलेक्टर को जांच का जिम्मा दिया था। जांच में यह बात सामने आई है कि बृजमोहन अग्रवाल या उनके परिवार के किसी सदस्य ने जमीन पर कब्जा नहीं किया है। (होली है)

Back to top button
close