छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

CM भूपेश बघेल आज जाएंगे राजनांदगांव…अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2020 के समापन समारोह में होंगे शामिल…

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बजट सत्र में शामिल होने के बाद राजनांदगांव रवाना हो जाएंगे और शाम 4.30 बजे वापस राजधानी रायपुर लौट आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे आज सुबह 10.15 बजे विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा जाएंगे।



विधानसभा में सत्र में शामिल होने के पश्चात वे दोपहर 2.30 बजे पुलिस परेड मैदान स्थित हेलीपेड पहुंचेंगे और यहां हेलीकॉप्टर से रवाना होकर दोपहर 3 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे। राजनांदगांव में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 2020 के समापन समारोह में शामिल होने के बाद वे शाम 4.30 बजे वापस रायपुर लौट आएंगे।
WP-GROUP

यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का भारत दौरा…नक्सलियों ने पर्चे फेंक किया विरोध…CAA, NRC और 370 हटाने की मांग…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471