Breaking Newsक्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

पूर्व भाजपा विधायक का बेटा गिरफ्तार… अंधाधुंध फायरिंग कर आतंक फैलाने का आरोप…

ग्वालियर। भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गत 12 जुलाई को रेत के अवैध उत्खनन में अपना वर्चस्व बढ़ाने के लिए अंधाधुंध फायरिंग की थी। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी विधायक पुत्र अनुराग सिंह उर्फ गोलू सिंह को पुलिस ने बेलखेड़ा इलाके में धर दबोचा है।



जानकारी मिली है कि जबलपुर पुलिस ने रणनीतिक कार्रवाई करते हुए न सिर्फ गोलू सिंह को बल्कि उसके चार अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस गिरफ्तारी के लिए धमक पड़ी, उस समय विधायक पुत्र अपने उन्हीं साथियों के साथ मौजूद मिला। पुलिस ने सभी को इकट्ठा दबोच लिया। अब सभी आरोपियों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Back to top button
close