उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, ये उपाय यदि महाशिवरात्रि, नागपंचमी आदि विशेष अवसरों पर किए जाएं तो बहुत ही शुभ रहता है। इस बार 11 मार्च, गुरुवार को महाशिवरात्रि है।
इस दिन आप ये उपाय कर सकते हैं, जो इस प्रकार हैं-
1. महाशिवरात्रि पर सफेद फूल, कच्चा दूध, सफेद कपड़ा व सफेद मिठाई नदी में बहाएं व शेषनाग से कालसर्प दोष शांति के लिए प्रार्थना करें।
2. महाशिवरात्रि पर शाम को पीपल के वृक्ष की पूजा करें तथा उसके नीचे एक दीपक जलाएं। साथ ही नवनाग स्त्रोत का पाठ भी करें।
3. महाशिवरात्रि पर घर में कालसर्प दोष निवारक यंत्र की स्थापना करें व रोज उसकी पूजा करें।
4. महाशिवरात्रि पर सुबह स्नान आदि करने के बाद चांदी के नाग-नागिन की पूजा करें और नदीं में बहा दें
5. महाशिवरात्रि पर लघु रुद्र का पाठ स्वयं करें या किसी योग्य पंडित से करवाएं। ये पाठ विधि-विधान पूर्वक होना चाहिए।
6. महाशिवरात्रि पर सुबह किसी शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पर तांबे का नाग चढ़ाएं व वहीं बैठकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
Add Comment