बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुंडी पहाड़ के पास दो महिलाओं की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। दोनों शवों की शिनाख्त कर ली गई है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खुंडी पहाड़ के पास आज सुबह गढ्ढे में दो महिलाओं का शव मिलने की सूचना राहगिरो ने पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की शिनाख्त शोभा निवासी लाल खदान और अनिता निवासी चिंराजपारा के रूप में की।
मृत महिलाओ में एक ने जिंस और कुर्ती तथा दूसरी महिला ने साड़ी पहनी हुई है। दोनों महिलाओं की हत्या कैसे और किसने की इसका पता लगाने पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Add Comment