छत्तीसगढ़सियासत

जगदीश को महामंत्री तो चंदैया को जिलाध्यक्ष की कमान

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में प्रदेश पदाधिकारियों की नियुक्ति

रायपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के संस्थापक अध्यक्ष अजीत जोगी ने आज प्रदेश कमेटी में कुछ पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिये जारी पार्टी कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए पूरी शक्ति से जुट जाए और कार्यक्रम के प्रगति रिपोर्ट से प्रदेश कार्यालय को अवगत कराए।


जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रवक्ता सुब्रत डे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश कलश पूर्व एमआईसी सदस्य एवं पूर्व पार्षद को प्रदेश महामंत्री जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़,<sटोरा तालाब व्यापारी संघ को प्रदेश सचिव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़, रोजविन दास जगदलपुर को प्रदेश सचिव जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ और सकनी चंदैया जिला उपाध्यक्ष भाजपा जिला बीजापुर को जिला अध्यक्ष जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पद नियुक्त किया गया है।

Back to top button
close