क्राइमदेश -विदेशस्लाइडर

होटल लेजाकर युवती से किया दुष्कर्म… दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम…

दिल्ली में एक बार फिर बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती जो पेशे से मॉडल है उसने थाने जाकर अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली के चाणक्यपुरी थाने में 22 साल की एक लड़की ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। बताया जा रहा है कि लड़की मॉडलिंग करती है। मॉडल ने बताया कि मुम्बई से उसका एक पुराना जानकार दिल्ली आया था। यहां आने के बाद उसने लड़की को मिलने के लिए खान मार्किट बुलाया।

मॉडल का आरोप है कि वो उसे वहां से एक फाइव स्टार होटल में ले गया और वहां पर उसने लड़की के साथ गलत हरकत की। इस घटना के बाद वो लड़की सीधे पुलिस के पास पहुंची और शिकायत की। मिली जानकारी के मुताबिक लड़का अपने पिता और दूसरे रिश्तेदार के साथ दिल्ली आया था और यहां वो सबके साथ रुका था लेकिन बाद में उसने अलग से होटल में एक कमरा बुक किया और लड़की को उस कमरे में ले गया। पुलिस इस मामले की जाँच क्र रही है।

Back to top button
close