
रायपुर: रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर आज सुबह हादसा हो गया। हादसे में क्लार्क दोनों पक्षों के बीच फंस गया। जिसे 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौजूद रही।
जानकारी के अनुसार धरसीवां थाना इलाके में बीती देर रात सडक़ पर खड़े टैक्सी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। हडसे में क्लर्क ट्रक में ही फंस गया। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया।
लगभग 3 घंटे की मशक्कत के बाद क्लर्क को बाहर निकाला गया। इसके बाद क्लर्क को गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में चालक के मामूली चोटें आई हैं। सभी का उपचार अस्पताल में चल रहा है। धरसींवा पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।