भ्रष्टाचार रोकने निगम ने खेला नया दांव
कोरबा। कोरबा नगर पालिक निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक नई मुहिम छेड़ी गई है और वह मुहिम है भ्रष्टाचार पकड़वाओ और ईनाम पाओ। यहां भ्रष्टाचार पकड़वाने पर 2 लाख 51 हजार रुपए ईनाम देने की घोषणा निगम के 13 पार्षद, 22 ठेकेदारों ने की है। नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन का कहना है कि नगर पालिक निगम कोरबा के भ्रष्टाचार से सभी परेशाान हैं। पार्षद अमरनाथ अग्रवाल ने रिश्वत लेने वालों को पकड़वाने पर 51 हजार, पार्षद हितानंद ने 51 हजार, विकास अग्रवाल ने 21 हजार, महेन्द्र सिंह चौहान ने 5100, सिमरनजीत कौर ने 11 हजार, अब्दुल रहमान ने 11 हजार, संतोष राय ने 11 हजार, राजा गुप्ता ने 11 हजार, नेता प्रतिपक्ष योगेश जैन ने 17 हजार 900 रुपए, चंद्रलोक सिंह ने 11 हजार व निगम ठेकेदारों ने 51 हजार रुपए देने की घोषणा की है।
ज्ञात हो कि नगर निगम में विपक्ष भाजपा के साथ निर्दलीय पार्षदों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ते हुए नया दांव खेला है। इसमें कांट्रेक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी साथ दे रहे हैं। ईओडब्ल्सू के एसपी को पत्र लिखकर सेमीनार आयोजित करने की मांग की है।
यह भी देखें – भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और कमीशन खोरी को जनता तक पहुचाएं: पूनिया
Add Comment