रायपुर। रिटायर्ड न्यायाधीश अशोक शर्मा 28 वर्ष से लोगों को न्याय दिलाने की कार्य कर रहे थे। अपने 28 वर्ष के कार्यकाल में उन्होंने लोगों की समस्याओं का निदान किया। अब रिटायर्ड होने के बाद भी उनका यह कार्य बदस्तूर जारी है, फर्क यह है कि अब वे कोर्ट की जगह सोशल मीडिया के जरिये लोगो की सहयता कर रहे है।
प्रत्येक व्यक्ति को कानून की जानकरी हो, इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया यूट्यूब चैनल के माध्यम से वीडियो बना कर कानूनी कार्रवाई की जानकारी दे रहे है। रिटायर्ड न्यायाधीश अशोक शर्मा अपने यूट्यूब चैनल के जरिए समाज के लोगों को कानून के विषय पर जागरूक कराने के लिए एक बहुत ही अच्छी पहल कर रहे हैं।
उनका कहना है कि हर वर्ग के लोगो है आये दिन किसी न किसी समस्या के चलते न्यायालय का सामना करना पड़ता है। कानून की पर्याप्त जानकारी के आभाव में कई बार इन्हे दिक्कत आती है। ऐसी दिक्कतों के चलते कई बार ये समझ नहीं कर पाते की किस प्रकार अपना पक्ष प्रस्तुत किया जाये।
इन्ही समस्याओ को देखते हुए श्री शर्मा ने आम व्यक्ति को विधि सम्बंधित जानकरी प्रदान करने एक पहल करते हुए वीडियो के माध्यम से कानूनी जानकारी लोगो से साझा कर रहे है। अशोक शर्मा अपने यूट्यूब चैनल के जरिए लोगो को कानून के विषय पर जागरूक करने का प्रयास कर रहे है।
उनका कहना है कि सभी वर्ग के लोगो को कानून के विषय में जानकरी होनी चाहिए, ताकि वो भर्मित न हो सके चाहे वह स्टूडेंट हो या फिर अन्य किसी भी स्तर पर काम करने वाला व्यक्ति हर किसी तक वे इन सभी चीज़ो की जानकारी पहुंचना चाहते है।
अपने यूट्यूब चैनल का नाम पैरामीटर ऑफ लॉ के मांध्यम से कानून के विषय पर सभी जानकारी जो आम नागरिकों तक वह पहुंचाना चाहते हैं, यूट्यूब चैनल पर उनके जरिये अपलोड वीडियो सुनने और देखने के लिए मिल सकता है।
विशेष परिस्थितयो में उनके मोबाइल नंबर 9424132555 पर व्हाट्सप कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है।
Add Comment