बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने सिरगिट्टी में एक निजी शिक्षण संस्थान में सरस्वती पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर कहा कि मां सरस्वती हम सबके जीवन को साधना के योग से जोड़ती है। हम शिक्षा के माध्यम हमेशा ज्ञान अर्जन कर जीवन समाज को प्रगति से जोड़ते है।
उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी में सस्कार के भाव को मजबूत करके हमेशा समृद्ध राष्ट्र के सपने को पुरा करना होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलराम यादव,मनोज दुबे, कृष्ण देवी लहरे योगेश लहरे राजा राम प्रजापति राकेश लहरे मोनू सोनल सहित विद्यार्थी व आमजन मौजूद थे।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक भागवत महापुराण कार्यक्रम में हुए शामिल
कोरबा।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भागवत महापुराण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हम जब समाज में नवीन चेतना के लिये सत्संग जरूरी है। जब आप महापुराण का श्रवण लाभ लेते हैं तो आपके जीवन को जड़ों से जोड़ने का प्रयास करते हैं।
नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने ग्राम भैसमा जिला कोरबा में शिव जायसवाल व धन्वेन्द्र जायसवाल के निवास में आयोजित महापुराण में हिस्सा लिया। नेता प्रतिपक्ष कौशिक का कार्यकर्ताओं किया स्वागत
हर मोर्चे पर असफल है प्रदेश की कांग्रेस की सरकारः कौशिक
कोरबा।नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक का कोरबा प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं भव्य स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर असफल है। इस असफल सरकार की असफलता को जनता के बीच ले जाने की जरूरत है।
महिला आत्यचार के मामले लगातार प्रदेश बढ़ते जा रहे हैं। जिस अंकुश लगाने में प्रदेश की सरकार नाकाम है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने 20 फरवरी को प्रत्येक कार्यकर्ता से महिला मोर्चा की आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने की बात कही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह,पूर्व विधायक लखनलाल देवांगन, अशोक चवलानी,विकास महतो, प्रफुल्ल तिवारी,वैभव शर्मा सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
Add Comment