रायपुर। सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड करने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने सोशल मीडिया फ्लेटफार्म पर अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए महिलाओं और बच्चों से संबंधित अश्लील सामग्री अपलोड किया था।
मिली जानकारी के अनुसार जोरा निवासी संतोष कुमार यादव ने कुछा माह पूर्व सोशल मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड अपलोड किया था। जिसकी शिकायत मिलने के बाद से उसे ट्रेस किया जा रहा था।
इस मामलें में रविवार का पुलिस को आरोपी की जानकारी मिली और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत कार्रवाई की है। वहीं आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड के लिए न्यायालय भेजा गया है।
Add Comment