Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़ के इस जलप्रपात में गिरकर जूनियर डॉक्टर की मौत… 4 घंटे की मशक्कत के बाद मिली लाश…

जगदलपुर। जलप्रपात में गिरकर मेडीकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर की मौत हो गई। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने मृत डाॅक्टर की लाश बरामद की। बताया जा रहा है कि डॉक्टर अपने 6 अन्य साथी डॉक्टरों के साथ पिकनिक मनाने गया था, इसी दौरान ये हादसा हुआ। जिसमें उसकी मौत हो गई।



मृत डाॅक्टर की पहचान भृगेश महावर के रूप में की है। मृतक जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर के पद पर पदस्थ था। घटना तीरथगढ़ जलप्रपात के नजदीक ही झूलना दरहा जलप्रपात की है।

जानकारी क अनुसार भृगेश महावर अपने साथी डॉक्टरों के साथ मिलकर तीरथगढ़ से सटे झूलना दरहा की ओर ट्रैकिंग पर गया हुआ था। इसी दौरान वो जलप्रपात में डूब गया। घटना शाम लगभग 6 बजे की बताई जा रही है। पुलिस शव बरामद कर पीएम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471