मुंबई। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मंगलवार रात दुबई से मुंबई लाया गया। करीब रात 9.54 बजे उनके लोखंडवाला स्थित घर पर बोनी कपूर श्रीदेवी को लेकर पहुंचे। श्रीदेवी के अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों फैंस की भीड़ उनके घर के बाहर मौजूद थी। सब चाहते थे कि चांदनी की एक झलक देखने को मिल जाए। श्रीदेवी के अचानक निधन से उनका परिवार, फैंस और दोस्त सदमे में हैं। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार 3 दिन से हो रहा था। कोकिलाबेन अस्पताल की एंबुलेंस से श्रीदेवी के शव को घर तक लाया गया।
जब एंबुलेंस घर के पास पहुंची तो वहां सैकड़ों फैंस मौजूद थे। एंबुलेंस को देखते ही फैंस पीछे-पीछे भागने लगे। श्रीदेवी के लोखंडवाला बंगले ग्रीन एकर्स के बाहर टाइट सिक्योरिटी थी। आज करीब 3.30 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
यह भी देखें – आखिरकार मिल गई श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने की इजाजत
Add Comment