छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BIG BREAKING: थप्पड़कांड के बाद कांग्रसी नेता ने खाया जहर… ICU में भर्ती…

अंबिकापुर। गणतंत्र दिवस के दिन हुए थप्पड़कांड के बाद कांग्रेस के युवा नेता अनिमेश सिन्हा ने खुदकुशी की कोशिश की है। अनिमेश को अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ अनिमेश का उपचार जारी है।डॉक्टरों के मुताबिक अनिमेश की हालत खतरे से बाहर है।

 बता दें कि गणतंत्र दिवस पर सरगुजा जिले के प्रभारी और नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया अम्बिकापुर सर्किट हाउस में बैठक ले रहे थे। उस दौरान  बाहर अपनी मां के साथ पहुंची युवती ने एक युवा नेता को थप्पड़ मारना शुरू कर दिया था।

महिला ने कांग्रेस नेता अनिमेश पर बेटी को रायपुर में बंधक बना कर रखने के गंभीर आरोप लगाए थे। इस घटना के बाद गुरुवार सुबह अनिमेश सिन्हा ने जहर खा लिया। कोतवाली थाना प्रभारी ने कहा कि जांच की जा रही है। फिलहाल आईसीयू में भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

युवा नेता ने कहा है कि उनका राजनीतिक कैरियर धूमिल करने के लिए थप्पड़ मारने की घटना को अंजाम दिया गया। अनिमेश का कहना है कि साजिश के तहत फंसाया गया है।

Back to top button
close