Breaking Newsक्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

(बड़ी खबर) छत्तीसगढ़: इस IAS के खिलाफ RAPE की शिकायत दर्ज… नौकरी दिलाने का झांसा देकर कलेक्टर चैम्बर में ही संबंध बनाने का आरोप… शासकीय कर्मचारी की पत्नी ने किया बड़ा खुलासा…

जांजगीर। जांजगीर-चाम्पा जिले के पूर्व कलेक्टर जेपी पाठक पर एक शासकीय कर्मचारी की पत्नी ने बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उन्होने नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है। महिला की शिकायत पर वर्तमान कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लिया है।



महिला की शिकायत पर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी पारुल माथुर ने मामले की जांच के आदेश दिए ​है, महिला के बयान दर्ज करने के बाद सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। धारा 376, 506, 509 ख के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। इस दौरान थाने में एसपी और एडिशनल एसपी स्वयं उपस्थित रहे।

महिला ने बताया कि कलेक्टर चेंम्बर के गेस्ट रूम में उसके साथ 15 मई को दुष्कर्म किया गया है। महिला का आरोप है कि उसने कलेक्टर से दूरी बनानी चाही, तो उन्होंने उसके पति को बर्खास्त करने की धमकी दी।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471