खुशखबरी ! सोना – चांदी के कीमतों में आई भारी गिरावट… जानें 10 ग्राम की कीमत…

नई दिल्ली। Gold Price on 27th January 2021. सोने की कीमत( Gold Rate) में गिरावट का दौर जारी है। लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिला है। सोना बुधवार को एक बार फिर से फिसल गया। 27 जनवरी को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत( Chandi ki keemat) में भी गिरावट देखने को मिली।
देशभर के सर्राफा बाजारों में सोमवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में मंदी आई और 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने( 24 Carat Gold Rate) के हाजिर भाव में 337 रुपए की गिरावट आई और सोना सस्ता होकर 49079 रुपए पर ट्रेंड कर रहा है।
सोना हुआ और सस्ता बुधवार को सोने की कीमत( Gold Rate) में एक बार फिर से बड़ी गिरावट आई। सोना एक बार फिर से गिरकर एक महीने सबस निचले स्तर के करीब पहुंच रहा है। सोने की कीमत आज 337 रुपए प्रति 10 ग्राम तक लुढ़क गया। सोने के हाजिर भाव में आई गिरावट क बाद सोना 49079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं चांदी के हाजिर भाव में 749 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट आई।
24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का आज का भाव
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी आज के सोने-चांदी ( Gold-Silver Rate) का भाव कुछ इस तरह से हैं। 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 49079 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 48882 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 44956 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया तो 18 कैरेट शुद्धता वाला सोना गिरकर 36809 रुपए प्रति 10 ग्रम पर पहुंच गया। पिछले हफ्ते कैसा रहा सोने का हाल बीते हफ्ते सोने की कीमत पर नजर डाले तो सोन की कीमत सोमवार 18 जनवरी 2021 को 48969 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
वहीं 19 जनवरी को सोना गिरकर 49141 रुपए प्रति 10 गाम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोने की कीमत 49262 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 21 जनवरी को सोना 49659 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। जबकि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन 49140 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचकर बंद हुआ।