इटावा। यूपी किशोरी को छेड़खानी का विरोध करना भारी पड़ा गया। लड़कों को सबक सिखाने की उसकी कोशिश मौत पर जाकर खत्म हुई।छेडख़ानी करने वाले दो युवकों ने घर घुसकर उसकी हत्या कर दी। मृतक किशोरी ने अपने साथ हुई छेड़छाड़ के विरोध में दो युवकों को चप्पल दिखा कर उन्हें डराने का प्रयास किया था। इसी बात से गुस्साए दबंगों ने उसकी गला घोटकर हत्या कर दी। इटावा के अंतर्गत वाले भूटागांव की आरती जाटव घर का सामन लाने रविवार को बाजार गई थी। घर लौटते समय पड़ोस के ही दो युवक उसके साथ छेडख़ानी करने लगे। विरोध में आरती ने उन्हें चप्पल दिखाया था।
बस इसी बात से चिढ़ कर दोनों दबंग छात्रा को घर में अकेला देखकर घुस आए और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद हत्या को आत्महत्या का रुप देने शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर फरार हो गएक। मृतका के पिता सुखदेव के मुताबिक गांव के आरोपी युवक अक्सर लड़कियों को छेड़ते रहते हैं। रविवार की शाम उनकी बेटी भी बाजार गई थी। तभी दोनों ने उससे छेडख़ानी की थी, जिसका विरोध उसने किया था। उसके बाद बदला लेने कि नियत दो आरोपी घर में घुसे और मेरी बेटी आरती की हत्या कर दी।
यह भी देखें – छेडख़ानी का विरोध, नाबालिग को जिंदा जलाया
Add Comment