Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

VIDEO: प्री-मानसून ने दी दस्तक…राजधानी सहित प्रदेश के कई जिलों में हुई हल्की बारिश…मौसम हुआ खुशनुमा…

रायपुर। प्रदेश में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। मंगलवार को दोपहर में राजधानी रायपुर के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। वहीं मौसम का मिजाज दोपहर बाद फिर बदला और प्रदेश के कई जिलों में हल्दी बारिश हुई। बारिश होने के साथ ही शाम को मौसम खुशनुमा हो गया। उमस भरी गर्मी से भी लोगों ने राहत मिली।

मौसम विभाग ने पहले की चेतावनी दी थी कि आने वाले चौबीस घंटों के अंदर प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना जताई थी।



मंगलवार को रायपुर, बस्तर, सरगुजा, दुर्ग समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आई है। अगले चार-पांच दिन में बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बनने की पूरी संभावना है, इससे मानसून अब 23 से 24 जून तक छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती सिस्टम आज मजबूत होकर पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी से लेकर आंध्रप्रदेश के तटीय इलाके तक सक्रिय हो गया है। इधर गुजरात में आए भीषण चक्रवाती तूफान हवा के समाप्त होते ही अब दक्षिण-पश्चिम मानसून को तेजी से आगे बढऩे का रास्ता मिल गया है।
WP-GROUP

अब खाड़ी में बनने वाले तूफान से मानसून को और ज्यादा गति मिलेगी और यह तेजी से आगे बढ़ेगी। फिलहाल मानसून केरल को पार करते हुए आंध्रप्रदेश तक सक्रिय हो गया है। यह आगामी कुछ दिनों में बस्तर के रास्ते अब प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। मानसून के नजदीक आते ही प्रदेश मेंं प्री-मानसून की बौछारें शुरू हो गई।


यह भी देखें : 

छत्तीसगढ़ : गर्मी आते ही कई बोर, कुएं, तालाब सूख जाते हैं लेकिन यह तालाब, रहता है लबालब…आखिर क्या है राज…

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471