रायपुर। राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। जिसके चलते आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं सामने आ रही है। शहर के डंगनिया तालाब के पास बीती रात आरोपी ने युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार डंगनिया तालाब के पास चाकूबाजी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी युगल किशोर साहू और आकाश राजपूत के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। भड़के युगल ने चाकू निकालकर आकाश राजपूत पर हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया।
आनन-फानन में घायल आकाश को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां 3 घंटे की मशक्कत के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर चाकू को निकाला। जिसके बाद युवक की स्थिति में सुधार आया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाशी शुरू कर दी है।
Add Comment