Breaking Newsदेश -विदेशस्लाइडर

BIG BREAKING : LAC पर फिर झड़प… भारतीय सीमा की अरे घुसपैठ करने आए 20 चीनी सैनिक जख्मी…

नेशनल डेस्क: लद्दाख में भारत-चीन सेना के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच आज पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर एक बार फिर से झड़प की खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीनी सैनिकों ने एलएसी की यथास्थिति को बदलने की कोशिश की।

उनके कुछ सैनिक भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोक लिया। दोनों तरफ के सैनिक भिड़ गए। 4 भारतीय और 20 चीनी जवान झड़प में घायल हुए हैं। भारतीय जवानों ने न केवल चीन के मंसूबों पर पानी फेरा बल्कि पीएलए के सैनिकों को भी खदेड़ दिया।

फिलहाल सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण लेकिन स्थिर है। भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारतीय क्षेत्र के साथ सभी प्वॉइंट पर मौसम की स्थिति खराब होने के बावजूद कड़ी चौकसी बरती जा रही है।

पूर्वी लद्दाख में सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पर भारत ​​​​​

भारत और चीन की सेनाओं के बीच पूर्वी लद्दाख में गतिरोध वाले बिंदुओं से सैनिकों को हटाने पर नौवें दौर की वार्ता के दौरान करीब 16 घंटे तक विस्तृत चर्चा हुई। सूत्रों ने सोमवार को इस बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि कोर कमांडर स्तर की वार्ता रविवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे शुरू हुई और यह सोमवार तड़के करीब ढाई बजे खत्म हुई। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन की तरफ मोल्दो में यह बैठक हुई। बैठक के नतीजों के बारे में पता नहीं चल पाया है।

बातचीत के बारे में जानकारी रखने वालों के मुताबिक, भारत ने जोर दिया कि क्षेत्र में गतिरोध वाले स्थानों से सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे ले जाने और तनाव कम करने की जिम्मेदारी चीन पर है। पूर्वी लद्दाख में विभिन्न पवर्तीय क्षेत्रों में करीब 50,000 भारतीय जवान तैनात हैं। अधिकारियों के अनुसार चीन ने भी इतनी ही संख्या में अपने सैनिकों को तैनात किया है।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471