बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी की मौत के तीन दिन बाद मंगलवार दोपहर को पार्थिव शरीर भारत लाने की इजाजत मिल गई है। सरकारी वकील की मंजूरी मिलने के बाद पार्थिव शरीर पर लेप लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। देर शाम तक पार्थिव शरीर मुंबई लाया जा सकता है। बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात 11 बजे हुई थी। दुबई पुलिस की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी। मंगलवार दोपहर ही बोनी कपूर के बेटे और फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर भी दुबई पहुंचे थे। रविवार सुबह ही दुबई पुलिस ने श्रीदेवी के पति बोनी कपूर का प्राथमिक बयान दर्ज किया था।
गौरतलब है कि मुंबई में श्रीदेवी के लाखों चाहने वाले भरी आंखों से उनके अंतिम दर्शनों का इंतजार कर रहे हैं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर जब मुंबई आएगा तो उसे उनकी इच्छा के मुताबिक उनके भाग्य बंगले में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। इस बंगले को श्रीदेवी के पसंदीदा सफेद रंग के फूलों से सजाया गया है। श्रीदेवी के बंगले के बाहर लगी फैंस की भीड़ लगी है। फैंस घंटों से अभिनेत्री के अंतिम दर्शन का इंतज़ार कर रहे हैं. बंगले के बाहर मीडिया का भी जमावड़ा लगा हुआ है।
यह भी देखें – क्यों 48 घंटे कमरे से बाहर नहीं निकली श्रीदेवी, मौत का रहस्य और पुरी कहानी, जानें क्या है
Add Comment