छत्तीसगढ़स्लाइडर

नक्सल इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी उतरे मैदान पर…मतदान केन्द्रों का करेंगे निरीक्षण…

सुकमा। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं मैदान में उतर गए हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुब्रत साहू आज सुकमा पहुंचे। यहां वे सुरक्षा व्यवस्थाा को लेकर नक्सल ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों-जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक बाद वे नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों का निरीक्षण पर निकल जाएंगे।



सूत्रों ने बताया कि राज्य के मुख्य निवार्चन पदाधिकारी सुब्रत साहू आज अपनी टीम के साथ सुकमा पहुंचे हैं। यहां वे सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था को लेकर समीक्षा कर रहे हैं। कलेक्टोरेट में चल रहे बैठक में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री साहू नक्सल अभियान से जुड़े समस्त अधिकारियों के साथ ही जिला प्रशासन के अधिकारियों से सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी ले रहे हैं।
WP-GROUP

बताया जाता है कि बैठक पश्चात श्री साहू पूरी टीम के साथ नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के लिए रवाना हो जाएंगेे। निरीक्षण में उन्हें जो भी खामियां नजर आएंगी उसे दूर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।

यह भी देखें : 

CM भूपेश बघेल फेसबुक-ट्वीटर पर आज शाम देंगे सवालों का जवाब…

Back to top button
close