
रायपुर। थाना तेलीबांधा में हुए दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को पुलिस द्वारा 20 वर्ष की सजा करवाई गई हैं। इस वर्ष 25 फरवरी को दर्ज बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी को 27 तारीख को गिरफ्तार कर 1 मार्च को न्यायाल में पेश किया।
इस मामले में पुलिस ने 4 दिनों के भीतर की आरोपी का चलान पेश कर आरोपी को सजा दिलाई गई हैं। देश के फॉस्ट ट्रायलों में आरोपी को सजा होने के मामलों में यह प्रकरण शामिल हो गया हैं।
पुलिस महानिदेशक, छ.ग. द्वारा प्रकरण की विवेचना एवं पर्यवेक्षण में लगे पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को पुरस्कृत करने घोषणा की गई थी। आरोपी के विरूद्ध थाना तेलीबांधा में धारा 376, 342, 201 पाक्सो एक्ट के तहत पंजीबद्व किया गया था।
यह भी देखें :
लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस घोषणा-पत्र की 10 बड़ी बातें…क्या इससे मिलेगी कांग्रेस को सत्ता की चाबी…