देश -विदेशसियासतस्लाइडर

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमलनाथ के हवाले, अध्यक्ष बनाए गए

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए कांग्रेस ने बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता कमलनाथ को मध्यप्रदेश के प्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कमलनाथ को वापस मध्यप्रदेश भेजने की खबरें कई महीनों से चल रही थीं। सूत्रों ने बताया था कि उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अन्य बड़े नेताओं को भी चुनावी दृष्टि से महत्वपूर्ण कमेटियों का जिम्मा सौंपने की तैयारी पार्टी कर रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हाल ही में राज्य से जुड़े सभी नेताओं से चर्चा की थी। छुट्टी से लौटे दिग्विजय सिंह ने भी अपना पक्ष केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखा था। पार्टी महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी एक चिठ्ठी में बताया गया है कि कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। कमलनाथ के पास इस समय हरियाणा और पंजाब का प्रभार है।

यहाँ भी देखे – विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज : ताल ठोक रहे भाजपा-कांग्रेस के दावेदार, डोमरू रेड्डी के कांग्रेस वापसी से बदला-बदला नजर आ रहा समीकरण

Back to top button