छत्तीसगढ़स्लाइडर

BJP के पूर्व विधायक ओमप्रकाश राठिया का निधन… पूर्व सीएम रमन सिंह ने जताया शोक, कहा- हमने आज एक सच्चे कार्यकर्ता को खो दिया…

रायपुरः पूर्व विधायक और भाजपा नेता ओम प्रकाश राठिया का बुधवार को निधन हो गया। राठिया को सांस लेने में तकलीफ होने के बाद रायपुर एम्स में भर्ती किया गया था, जहां आज सुबह उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।

ओमप्रकाश राठिया भाजपा शासनकाल में संसदीय सचिव थे और धरमजयगढ़ से दो बार विधायक भी चुने गए थे। उनके निधन पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

डॉ रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि भाजपा नेता व पूर्व विधायक ओम प्रकाश राठिया जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

वे पार्टी के कर्तव्यनिष्ठ व समर्पित नेता थे, हमने आज एक सच्चे कार्यकर्ता को खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व परिजनों को धैर्य प्रदान करें। ॐ शांति।

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471