छत्तीसगढ़

साहित्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित हुए विजय राठौर

राजेश्वर तिवारी, जांजगीर-चाम्पा। वीरभाषा हिन्दी साहित्यपीठ द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान उत्सव मुरादाबाद के आर एस डी एकेडमी में जांजगीर के वरिष्ठ कवि विजय राठौर को साहित्य प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान अञ्जना पौडेल(नेपाल), परमवीर चक्र विजेता कैप्टेन स्वरूप सिंह जी(1971 भारत -पाक युद्ध), मिनाती बरुआ निदेशक पी आई आई एस एम गुवाहाटी,

वीरभाषा हिन्दी साहित्य पीठ के संस्थापक अध्यक्ष डा.रामवीर सिंह जी वीर तथा सुबोध कुमार शर्मा जी गदरपुर (उत्तराखण्ड) के हाथों हिन्दी की सेवा, सारस्वत साधना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए प्रदान की गई। ज्ञातव्य है विजय राठौर की अब 18 किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं और अभी 4 प्रकाशाधीन हैं। देश में प्रथम सजल लिखने का भी गौरव उनके ही नाम है। इस सम्मान से जांजगीर के सभी साहित्यकारों में हर्ष व्याप्त है।

यह भी देखें : जांजगीर के दिनेश को मिला नेपाल में कविता पाठ करने का निमंत्रण

Back to top button
close