बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा और लेडी अमिताभ के नाम से विख्यात श्रीदेवी का 24 फरवरी, शनिवार को दुबई में निधन के बाद अभी तक तक उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं लाया जा सका है। उनके निधन के बाद ऐसे कई सवाल खड़े हो गए हैं, जो लोग जानना चाहते हैं।
निधन के समय श्रीदेवी अपने पति बोनी कपूर के साथ दुबई के 2201 जुमेराह एमिरेट्स टॉवर होटल में रुकी थीं। वहां वो अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने गई थीं। शादी में श्रीदेवी और बोनी के साथ उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी गई थीं. 20 फरवरी को मोहित की शादी के बाद बोनी और खुशी कपूर मुंबई लौट गए थे, लेकिन श्रीदेवी वहीं रूक गई थीं. अपनी पत्नी को सरप्राइज देने बोनी फिर से दुबई गए थे। श्रीदेवी के देवर संजय कपूर और भारतीय दूतावास ने इस न्यूज को कंफर्म किया था. संजय दुबई से मुंबई लौटे थे, तभी उन्हें उनके निधन की खबर मिली. इसके बाद संजय वापस दुबई के लिए रवाना हो गए थे।
पहले खबरें आई कि उनका निधन कार्डियक अरेस्ट से हुआ है, लेकिन सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण बाथटब में डूबना बताया गया है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीदेवी के खून में अल्कोहल भी मिला है। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के मंगलवार शाम तक भारत आने की उम्मीद जताई जा रही है.पार्थिव शरीर लाने में क्यों हुई देरी? फोरेंसिक और दूसरी जांच की वजह से देरी हो रही है।
यह भी देखें – आखिर क्यों नहीं मिला परिजनों को अब तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, जानिए वजह
Add Comment