बलरामपुर,पवन कश्यप-:भाजयुमो छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी के प्रथम आगमन पर सरगुजा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली और स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया इस बाइक रैली में लगभग 1000 की संख्या रही।नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने सर्व प्रथम वन देवी मंदिर पर माथा टेका आशीर्वाद लिया उनके पश्चात खुली जीप में सवार होकर रैल्ली आरंभ हुई।
इस पूरे स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष निश्चल प्रताप सिंह व जिला उपाध्यक्ष अभय साहू ने किया।और बाइक रैली की अगुवाई विकाश वर्मा रिंकु,अभिषेक प्रताप सिंह देव,अविनाश तिवारी सिकंदर जायसवाल ,रवी सोनी, शोलु सिंह,राहुल साहू, सत्यम साहू, सावन केकरकेटा एवं आनंद साहू के द्वारा किया गया।
स्वागत मे सर्वप्रथम महावीर मंदिर चौक पर लड्डू से तौल कर और सरगुजा कि संस्कृति का प्रतीक सुवा व शैला नृत्य से किया गया उसके पश्चात मेडिकल कॉलेज के पास मंडल अध्यक्ष मनोज यादव,अशुमाल गर्ग व बलीचारन यादव के नेतृत्व में माला और पटाखों के साथ हुआ।
अग्रसेन चौक में अखंड विधायक,दिनेश बारी, त्रिलोचन सिंग व श्यामलाल यादव के अगुवाई में स्वागत हुआ,तत्पशचात जयस्तम्भ चौक पर शुभम अग्रवाल एवं वेदांत तिवारी ने स्वागत किया। कदम्बी चौक मे स्वागत का नेतृत्व ईश्वर यादव,संजय गुप्ता व दिनेश नागेश ने किया , महामाया चौक का स्वागत रोचक गुप्ता, दियांशु केशरी एवं वीर सोनी के टीम के द्वारा किया गया,संगम चौक में स्वागत जिला महामंत्री संजय सोनी व टीम के द्वारा किया गया पंचशील होटल के पास स्वागत अंकित जायसवाल,निशांत गुप्ता व शुभम सिंह भदौरिया के द्वारा किया गया.
जे शी एम टॉकीज के पास स्वागत अनीश सिंह व अंशुल श्रीवास्तव के द्वारा तलवार भेंट कर किया गया, होटल देव् के पास का स्वागत बबलू गुप्ता आशुतोष सिंह व आर.डी चौहान के नेतृत्व में हुआ अंतिम स्वागत घड़ी चौक पर दीपक सिंह तोमर एवं संजीव वर्मा,के द्वारा किया गया।तत्पश्चात विवेकानन्द जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर प्रदेश अध्यक्ष जी का काफिला पैदल ही भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ा जिसमे हजारों नव जवान युवा ढोल ताशों पटाखों और अन्य वाद्य यंत्रों के साथ सुवा और शैला नृत्य के साथ पहुचे।
कार्यालय गेट पर कन्या शक्ति की प्रिया सिंह, हर्षिता त्रिपाठी दीक्षा अग्रवाल एवं उनकी टीम के द्वारा रंगोली तिलक वंदन के साथ किया गया। ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ में सरगुजा ऐसा पहला जिला बना जहाँ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में बने होर्डिंग में स्वागत संस्कृत में था। भाजपा कार्यालय में हुए स्वागत कार्यक्रम का आरम्भ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।इस स्वागत कार्यक्रम में अध्यक्षीय भाषण निस्चल प्रताप सिंह के द्वारा दिया गया उन्होंने बताया कि यह उनके कार्यकाल के अंतिम कार्यक्रम है और इस 4 साल में उनके नेतृव में सैकड़ों कार्यक्रम हुए जिनमे अमित शाह जी का ऐतिहासिक स्वागत 20हजार की संख्या की बाइक रैली से हुआ और आज लगभग 1000 बाइक की रैली से समापन हुए।
यह सब युवामोर्चा के कार्यकर्ताओं की मेंहनत से सम्भव हुआ और प्रदेश के शीर्ष 5 जिलों में सरगुजा का नाम है,इसके लिए मै अपने युवा मोर्चा के सभी साथियो के के सामने नतमस्तक हु , कार्यक्रम की अगली कड़ी मे वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने भाजयुमो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा की नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व मे भारत देश का डंका पुरे विश्व मे बज रहा है, भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप जी ने कहा की आज युवा मोर्चा ने शहर को नई ऊर्जा दी है और आने वाले समय मे यही युवा काँग्रेस की जड़ खोदकर नया इतिहास लिखेगी.
युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू जी ने मंच पर बैठे वरिष्ठओ के आशीर्वाद, कर्मठता व सामने बैठे युवाओं के मेहनत के बल पर भारत अपने सर्वोच्च स्थान पर पहुचेगा। और आने वाला समय मे जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते हुए 2023 मे सत्ता में पुनः भाजपा की वापसी होगी।भाजयुमो अब तक भाजपा की रीढ़ की हड्डी कहे जाते रहे है पर आने वाले समय धड़कन भी कहे जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष के आगमन के अवसर पर एक दर्जन से ऊपर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। स्मृति चिन्ह के रूप में तीर धनुष,धान का मुकुट,धान का भरा हुआ घड़ा,तलवार और तस्वीर देकर इस पल सदैव के लिए यादगार बना दिया ,मंच का संचालन संजय सोनी व आभार प्रदर्शन जिला मंत्री अखंड विधायक जी के द्वारा किया गया।इस कार्यक्रम के साक्षी हजारों कार्यकर्ता पूरे उल्लास के साथ बने रहे कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारतसिंह सिसोदिया जी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य सुशांत शुक्ला जी, जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता जी, देवनाथ जी, विद्यानन्द मिश्रा जी, विनोद हर्ष जी, प्रभात खलखो जी,जयंत मिंज जी संतोष दास जी, मनोज गुप्ता जी. शैलेश सिंह जी, तेजिंदर बग्गा जी, अनिल तिवारी, प्रभात श्रीवास्तव, रवि सिंह,विकास पांडेय, विश्वविजय सिंह तोमर, विकास गुप्ता, समीर श्रीवास्तव, मनीष सिंह, रामप्रवेश पाण्डेय, सर्वेश तिवारी,अभिमन्यु श्रीवास्तव, हर्ष जायसवाल,अमोघ कश्यप, मार्कण्डेय तिवारी, शुभम पांडेय, गोलू यादव, रोहित सिंह राजपूत,एवं अन्य कार्यकर्ता साथी उपस्थित थे.
Add Comment