Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर
नए साल पर छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को मिली बड़ी सौगात… 7 अधिकारी बनाए गए IAS…

नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने नए साल के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को बड़ी सौगात दी है। केंद्र सरकार ने 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत किया है।
पदोन्नत किए गए अधिकारियों में जयश्री जैन, चंदन संजय त्रिपाठी, प्रियंका हृषि मोहबिया, फरिहा आलम, रोहतिमा यादव, दीपक कुमार अग्रवाल और तुलिका प्रजापति का नाम शामिल है। इस सम्बन्ध में भारत सरकार ने आदेश जारी कर दिया है।