छत्तीसगढ़

12 लाख के चार ईनामी नक्सलियों का समर्पण

बीजापुर। सेंट्रल कमेटी के एसजेडसी मेंबर गणेश उइके के गनमेन मुन्ना समेत 12 लाख के चार ईनामी नक्सलियों के आज बीजापुर एसपी के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। बताया जाता है कि समर्पित नक्सलियों के परिजनों को दूसरे नक्सलियों द्वारा प्रताडि़त किया जाता रहा है जिसके कारण समर्पित नक्सली नाराज चल रहे थे और अंत में समर्पण करते हुए नक्सल विचारधारा विमुख हो गए। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि समर्पित नक्सली मुन्ना फरसा जो नक्सलियों के प्लाटून नं. 7 का सेक्शन कमाण्डर के पद पर कार्यरत था।


इसके पुर्व मुन्ना एलओएस सदस्य के और नक्सली नेता गणेष उईके का गनमेन के रूप में भी कार्य कर चुका था। इस पर शासन द्वारा 8 लाख रूपये का ईनाम घोषित कर रखा था। इसके अलावा प्लाटून नम्बर 16 का सदस्य ढोढी संतु इन्द्रावती एरिया कमेटी के कार्यरत था और इस पर 2 लाख का ईनाम घोषित था। इस पर भी बीजापुर व दंतेवाड़ा जिले के कई गंभीर घटनाओं में शामिल होने का आरोप था। वहीं जनमिलिशिया डिप्टी कमांडर महादेव पर दो लाख रूपये का ईनाम घोषित था और इंद्रावती एरिया कमेटी में सक्रिय था। वहीं चौथा नक्सली बुधरू तेलम भैरमगढ़ एरिया कमेटी में जनमिलिशिया सदस्य के रूप में कार्यरत था। समर्पित चारों नक्सलियों को दस-दस हजार रूपये का प्रोत्साहन राशि प्रदाय किया गया।

Back to top button
close