अकलतरा, पामगढ़ और जांजगीर-चांपा विधानसभा के संयोजकों-सह संयोजकों का प्रशिक्षण वर्ग
रायपुर। इतिहास के पन्नों में यदि जगह बनानी है तो जीवन में कठिन संघर्ष करना होगा। प्रभु श्रीराम के जीवन में भी लंबा संघर्ष कठोर परिश्रम रहा, तब जाकर आज भी सब उन्हे पूजते हैं, याद करते हैं। उक्त बातें भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा ने भाजयुमो जांजगीर-चांपा के तीन विधानसभा जांजगीर, चांपा अकलतरा व पामगढ़ के शक्ति केन्द्रसंयोजकों व सहसंयोजकों के प्रशिक्षण वर्ग में कहीं।
प्रशिक्षण उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको भी शक्ति केन्द्रों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, इसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए संगठन की इस मशाल को मतदान केन्द्र तक जाना होगा। श्री शर्मा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समस्या नहीं समाधान बनेंगे। हमारा उद्देश्य लोकतंत्र सम्मान करते हुए देशहित में कार्य करना, लोगों की सेवा करना। देशभर में भाजपा के प्रति लोगों के आकर्षण व जुड़ाव का मुख्य कारण केवल भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा है। विगत 24 फरवरी को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में विधानसभा के पूर्व उपाध्याक्ष नारायण चंदेल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मेघाराम साहू, भाजपा जिला महामंत्री प्रशांत सिंह, अमल सुल्तानिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष व्यास कश्यप, विवेक गोपाल, दिनेश सिंह, सौरभ सिंह, छतरराम देवांगन मौजूद थे। प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में छग विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने भाजपा के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा को खड़ा करने के लिए अनेकों लोगों ने सड़क से जेल तक की यात्रा की है। हजारों-लाखों कार्यकर्ताओं ने त्याग, परिश्रम से पार्टी आज देश को प्रधानमंत्री तक दे पाई है। भाजपा की कार्यपद्धति पर अपने विचार रखते हुए भाजपा के जिला महामंत्री प्रशांत सिंह ने कहा कि नियमित प्रवास करना व बैठकें ही हमारी पार्टी का मुख्य आग्रह है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ अनौपचारिक संबंधों को बढ़ाना होगा। दिनेश सिंह ने पार्टी की कार्ययोजना के अनुरूप कार्यकर्ताओं से विस्तारक के रूप में अन्य मतदान केन्दों में एक-एक सप्ताह का समय देने का आग्रह किया है। प्रशिक्षण वर्ग को संगठन जिला प्रभारी गोकुल यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजू महंत ने भी संबोधित किया। प्रशिक्षण का संचालन जिला प्रशिक्षण प्रमुख अभिषेक त्रिपाठी ने किया।
Add Comment