छत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

BJP की छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी 7 और 8 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगी… BJP सांसद-विधायकों के साथ करेंगी बैठक…

रायपुर। भाजपा की प्रदेश प्रभारी बनने के बाद डी. पुरंदेश्वरी पहली बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। पुरंदेश्वरी 7 और 8 दिसंबर को रायपुर प्रवास पर रहेंगी।



भाजपा ने अधिकृत तौर पर उनके दौरे की पुष्टि कर दी है, पुरंदेश्वरी BJP सांसद-विधायकों की बैठक लेंगी। BJP प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री बैठक में शामिल होंगी। बैठक में राज्य सरकार को घेरने, संगठन मजबूत करने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

छत्तीसगढ़ प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के विस्तृत कार्यक्रम की रुपरेखा तय होना बाकी है। जिसकी कवायद में पार्टी लगी हुई है।

Back to top button