रविवार को बैतुल के एक अनोखा विवाह हुआ, जहां दुल्हन ने अपने होने वाली जीवनसाथी की व्हीलचेयर को धकेल कर सात फेरे पूरे किए। बैतूल में रहने वाले विकास लोखंडे की शादी कीर्ति से तय हुई थी, लेकिन सगाई के बाद लड़के का एक्सीडेंट हो गया। ऑपरेशन के बाद वह व्हीलचेयर पर है। दूल्हे और उसके परिवार ने दुल्हन कीर्ति के समक्ष प्रस्ताव रखा कि वह चाहे तो अपना फैसला बदल सकती है, लेकिन उसने विकास के साथ ही विवाह करने की बात दोहराई।
दोनों ने रविवार को विवाह बंधन में बंधे। विकास व्हीलचेयर पर ही स्टेज तक पहुँचा। मित्रों ने सहारा देकर उसे खड़ा किया तब जयमाला हुई। रस्मों के बाद जब सात फेरों की बारी आई तो विकास ने खुद से व्हीलचेयर चलाने का प्रयास किया, लेकिन दर्द की वजह से वहां चीख पड़ा। इसके बाद दुल्हन कीर्ति ने खुद व्हीलचेयर को संभाला और उसमें बैठे पति के साथ फेरे लिए।
यह भी देखें – बेटे की चाह में अनूठी शादी, 80 का दूल्हा और 30 की दुल्हन
Add Comment