रायपुर। मुख्य सचिव आरपी मंडल को मंत्रिमंडल ने विदाई दी। 1987 बैच के अधिकारी आरपी मंडल रिटायर हो गये हैं। अब मुख्य सचिव का पदभार 1989 बैच के अधिकारी अमिताभ जैन संभालेंगे। आरपी मंडल राज्य के मुख्य सचिव के रूप में पिछले साल अक्टूबर से सेवाएं दे रहे थे।
आरपी मंडल को सेवावृद्धि देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र को पत्र लिखा था, लेकिन उसका कोई जवाब नहीं आया है। छत्तीसगढ़ में उनके लंबे सेवाकाल व दीर्घ अनुभव को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें सेवावृद्धि दिलाने के प्रयास में थी। इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा गया था। माना जा रहा था कि कोरोना के हालात को देखते हुए केंद्र सरकार उन्हें सेवावृद्धि दे सकती है। लेकिन 27 नवंबर तक केंद्र से कोई जवाब नहीं आया।
बता दें इससे पहले भी जब मुख्यसचिव के रूप में सुनील कुजूर रिटायर हो रहे थे, तब भी राज्य सरकार ने उन्हें सेवावृद्धि दिलाने की ऐसी ही पहल की थी, लेकिन उस समय भी केंद्र से अनुमति नहीं मिली थी। इसके बाद आरपी मंडल के मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था।
Add Comment