Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

बड़ी खबर: 28 को भूपेश कैबिनेट की बैठक… धान खरीदी के साथ कई अहम विषयों पर होगी चर्चा…

रायपुर। 28 नवंबर को भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में धान खरीदी सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होग।

राजभवन में अटके मंडी विधेयक को लेकर भी बैठक में बातचीत होगी। बता दें प्रदेश में 1 दिसंबर से धान खरीदी की शुरुआत होने जा रही है। धान खरीदी की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए सरकार मंत्रियों से चर्चा कर इसकी समीक्षा करेगी।



विधानसभा का शीत सत्र
विधानसभा की शीतकालीन सत्र की अधिसूचना जारी हो गई है। 21 दिसंबर से शुरू कर सत्र 30 दिसंबर तक चलेगा। 7 बैठकों वाले इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

सत्ता पक्ष जहां कई अहम विधेयकों को सदन में लेकर आने की तैयारी कर रहा है, वहीं विपक्ष धान खरीदी में अव्यवस्था, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किस्त, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था समेत कई विषयों पर सरकार को घेरने की कोशिश करती नजर आएगी।

कुल मिलाकर सदन की कार्यवाही एक बार फिर हंगामेदार होने के आसार हैं। इस बार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को लेकर भी सदन में दिलचस्प नजारा देखने को मिल सकता है। एक ही राजनीतिक दल के दो विधायक सत्ता पक्ष के साथ ताल मिलाते नजर आएंगे। वहीं दो विधायक विपक्ष के साथ नजर आएंगे।

Back to top button
close