क्राइमछत्तीसगढ़स्लाइडर

छत्तीसगढ़: घरेलू विवाद में बेटे ने मां को जिंदा जलाया… वारदात के बाद आरोपी हुआ फरार…

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक बेटे ने बड़ी बेरहमी से अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। घरेलू बात लेकर हुए विवाद में युवक को इतना गुस्सा आया कि मिट्टी तेल डालकर अपनी मां को जिंदा जला दिया।



गंभीर रूप से झुलसी महिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। वहीं वारदात के बाद आरोपी बेटे फरार हो गया। बता दें कि यह मामला बरियो पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम डकवा की घटना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात के समय मां और बेटा घर पर अकेले थे। वहीं घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद गहरा गया। इसके बाद बेटे ने अपनी पर मिट्टी तेल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। आग से झुलसी महिला को तुरंत उपचार के लिए अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला की मौत की पुष्टि कर दी।

स्थानीय पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस उसकी तलाशी में जुट गई।

Back to top button