बिलासपुर। दीपावली के बाद ठंड का कहर धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। बिलासपुर में दस साल के भीतर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे कभी नहीं पहुंचा। वर्ष 2009 में 30 नवंबर को 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अच्छी बारिश के बाद इस वर्ष संभावना है, कि तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। मौसम विभाग के आंकड़ों कि मानें तो द्वितीय पखवाड़े में तापमान 11 से 16 डिग्री के बीच रहा है।
मौसम में उतार चढ़ाव जारी है। सोमवार की सुबह न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 48 घंटे पहले 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने एक चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण पूर्व बिहार के ऊपर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित होने की जानकारी दी थी। जिस वजह से राज्य के कुछ जिलों हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी। बिलासपुर में आज मौसम खिला हुआ है। बादल एकदम साफ है।
पेंड्रारोड का तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में यह सबसे न्यूनतम तापमान है। फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड की शुरूआत हो जाती है। इस वर्ष भी ऐसा ही प्रतीत हो रहा है। क्योंकि पहले पखवाड़े में ही छह नवंबर को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री तक पहुंच गया था। हालांकी इसके बाद तापमान 15 से उपर ही है। मौसम विभाग के दस साल के आंकड़े यह बता रहा है कि 17 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने लगती है।
बाजार गर्म कपड़ों से गुलजार
बाजार को भी पता है कि दीपावली के बाद गर्म कपड़े की खरीदारी बढ़ जाती है। इस बार लोगांे को सर्दी का अहसाल पहले ही हो गया था। इसलिए व्यापारियों को अच्छी ग्राहकी की पूरी उम्मीद है। मिशन अस्पताल रोड, गोल बाजार, तेलीपारा, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, टेलीफोन एक्सचेंज रोड और रेलवे मार्केट बुधवारी बाजार गर्म कपड़ों से सज गया है। दुकानों में नए कलेवर के साथ डिजाइनर स्वेटर व साल भी आ गए हैं। बारिश अच्छी होने से दिसंबर में ठिठुराने वाली ठंड संभावित है।
डाक्टरों की लें सलाह
मेडिसीन विशेषज्ञ डा.सत्येंद्र जायसवाल के मुताबिक मौसम में बदलाव होने के दौरान गरिष्ठ भोजन करने से दूर रहना चाहिए। गर्म पानी पीने व बासी भोजन नहीं खाने की सलाह दी है। सर्दी, खांसी में लापरवाही ना बरतें। पास के स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। बिना डाक्टर को दिखाए कोई भी दवाइयां ना लें। नियमित एक्सरसाइज करें।
प्रमुख शहरों का तापमान डिग्री सेल्सियस में
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 32.4 19.2
पेंड्रारोड 31.5 17.8
अंबिकापुर 28.7 18.0
रायपुर 33.5 21.1
जगदलपुर 30.8 18.7
दस साल में न्यूनतम तापमान (नवंबर)
वर्ष दिनांक न्यूनतम तापमान
2019 26 नवंबर 15.5
2018 25 नवंबर 12.5
2017 26 नवंबर 11.4
2016 23 नवंबर 11.2
2015 27 नवंबर 15.4
2014 20 नवंबर 11.1
2013 14 नवंबर 11.2
2012 17 नवंबर 11.3
2011 17 नवंबर 13.4
2010 23 नवंबर 12.0
Add Comment