Breaking Newsछत्तीसगढ़स्लाइडर

बड़ी खबर: दीपावली में सिर्फ दो घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे… राज्य शासन ने जारी किया पटाखे फोड़ने का समय…

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने विभिन्न त्योहारों पर पटाखे फोड़े जाने का समय निर्धारित कर दिया है। जिसके अनुसार दीपावली में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़े जा सकेंगे। वहीं छठ पूजा में शाम 6 से 8 बजे तक और गुरू पर्व में रात 8 से 10 बजे तक पटाखे फोड़ने का समय निर्धारित किया गया है।



इनके अलावा नये वर्ष और क्रिसमस डे में रात 11:55 से 12:30 बजे तक पटाखों को फोड़ने की अनुमति दी गई है। वहीं ऑनलाइन पटाखों की ब्रिकी पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वायु प्रदूषण बढ़ने से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण छत्तीसगढ़ शासन ने यह आदेश जारी किया है।

Back to top button