रायपुर. कोरोना के कारण करीब आठ माह बाद अब बड़े पर्दे पर दर्शक फिल्मों का लुत्फ उठा पाएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों में मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों को शुक्रवार से खोलने की तैयारी है। अभी कोई नई फिल्म न होने के कारण संचालक रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। शुक्रवार से कुछ नई फिल्में आने वाली हैं।
आठ माह में संचालकों को दो सौ करोड़ का फटका लग चुका है। कोरोना के कारण देशभर में सभी सिनेमाघर और मल्टीप्लेक्स बंद थे। प्रदेश में भी इसका असर पड़ा है। प्रदेश में करीब सवा सौ स्क्रीन पर फिल्मों का प्रदर्शन होता है, इसमें आधी स्क्रीन मल्टीप्लेक्स की और आधी सिनेमाघरों की हैं। कुल 57 स्थानों पर स्क्रीन पर फिल्में चलती हैं।
राजधानी रायपुर में जहां चार सिनेमाघर हैं, वहीं पांच मॉल्स में 19 स्क्रीन हैं। इसी तरह अन्य शहरों में भी मॉल्स और सिनेमाघर हैं। केंद्र सरकार ने तो पिछले माह ही इनको खोलने की मंजूरी दे दी थी, लेकिन प्रदेश सरकार से इसकी मंजूरी न मिलने के कारण इनको नहीं खोला गया था, लेकिन अब प्रदेश सरकार से मंजूरी मिल गई है।
Add Comment