छत्तीसगढ़स्लाइडर

बीजापुर में फिर नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट… एक जवान शहीद, 1 जवान घायल…

बीजापुर: नक्सलियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिर एक बार नक्सलियों ने IED ब्लास्ट को अंजाम दिया है। कुटरू थानक्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है वहीं एक जवान घायल हो गया है।

यह IED ब्लास्ट अम्बेलि में नक्सलियों ने किया था। जिसमें प्रधान आरक्षक थलेन्द्र कुमार नायक शहीद हो गए हैं। इस खबर की SDOP शेर बहादुर सिंह ठाकुर ने पुष्टि कर दी है।

वहीं सिरगेर के कैंप में मुठभेड़ के मामले में भी एक खबर सामने आयी है, जिसके अनुसार आज 5 ग्रामीणों को इलाज के लिए बीजापुर लाया गया है, यहां कैंप लगाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं, ​​इस मामले में ग्रामीणों को समझाइश जारी है,

बस्तर IG सुंदरराज पी ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि सिरगेर कैंप के विरोध में हुई ​गोलाबारी में कल 3 ग्रामीणों की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद रेंज के आई जी ने घटनास्थल का दौरा किया था।

Back to top button