खेलकूदट्रेंडिंगस्लाइडर

IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स के इस मास्टर स्ट्रोक ने किया बैंगलोर को ढेर… राजस्थान को भी होगा पछतावा!…

नई दिल्ली. आईपीएल 2020 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बना ली. अंक तालिका में दिल्ली को दूसरा स्थान मिल गया और अब उसे आईपीएल फाइनल में पहुंचने के लिए दो मौके मिलेंगे. दिल्ली कैपिटल्स अब 5 नवंबर को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला क्वालिफायर खेलेगी. दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराने के लिए एक ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला जिसके दम पर उसे जीत मिली.



दिल्ली का मास्टर स्ट्रोक
दिल्ली कैपिटल्स का आरसीबी के खिलाफ मास्टर स्ट्रोक कुछ और नहीं बल्कि अजिंक्य रहाणे को प्लेइंग इलेवन में जगह देना था. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस के बाद जब अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया तो उसमें अजिंक्य रहाणे और पृथ्वी शॉ दोनों शामिल थे. रहाणे पिछले पांच मैचों में महज 10 की औसत से रन बना पाए थे और इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स ने उनके अनुभव पर भरोसा जताया.

दिल्ली कैपिटल्स का भरोसा काम भी आया और रहाणे ने मैच में सबसे ज्यादा 60 रन बनाए. 46 गेंद खेलने वाले रहाणे का स्ट्राइक रेट 130 से ज्यादा रहा. रहाणे जब क्रीज पर आए थे तो टीम ने पृथ्वी शॉ का विकेट गंवा दिया था लेकिन इसके बाद उन्होंने धवन का बखूबी साथ दिया. रहाणे ने पहले गेंद पर अपनी नजरें जमाई और उसके बाद खुलकर अपने शॉट दिखाए. इस कलात्मक बल्लेबाज ने 5 चौके और 1 छक्के से सजी अपनी पारी से दिल्ली कैपिटल्स को एक आसान जीत दिलाई. रहाणे ने धवन के साथ 88 रनों की साझेदारी की.

जीत के बाद क्या बोले रहाणे
अजिंक्य रहाणे अपनी पारी से बेहद खुश नजर आए. उन्हें खुशी इस बात की थी कि एक अहम मैच में उनके बल्ले से रन निकले और दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में पहुंची. रहाणे ने बताया कि हेड कोच रिकी पॉन्टिंग ने उनपर भरोसा जाताय और कहा कि वो तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले हैं. पॉन्टिंग के भरोसे की लाज रहाणे ने रखी.



बता दें अजिंक्य रहाणे इस सीजन से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते थे लेकिन इस टीम ने उन्हें दिल्ली कैपिटल्स को ट्रांसफर कर दिया. दिलचस्प बात ये है कि राजस्थान रॉयल्स अंक तालिका में आखिरी नंबर पर रही और रहाणे की दिल्ली कैपिटल्स अब मुंबई के खिलाफ क्वालिफायर खेलेगी.

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home/gaganmittal/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471