Breaking Newsछत्तीसगढ़सियासतस्लाइडर

छत्तीसगढ़: भाजयुमो के सभी 35 वर्ष पार होंगे बाहर… 90 फीसदी नए चेहरों को मिलेगा मौका…

रायपुर. भारतीय जनता युवा माेर्चा में अब तक भाजपा के संविधान के विपरीत 40 से 45 वर्ष के कार्यकर्ताओं को भाजयुमो का पदाधिकारी बना दिया जा रहा था, लेकिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इस बार इस मामले में बहुत ज्यादा सख्त हुए हैं। अध्यक्ष के साफ निर्देश हैं, किसी भी राज्य में संविधान के विपरीत कोई नियुक्ति नहीं होगी।



ऐसे में अब प्रदेश भाजयुमो में सभी 35 पार बाहर हो जाएंगे। अब तक 90 फीसदी ज्यादा उम्र के कार्यकर्ता ही पदाधिकारी रहे हैं। इनके स्थान पर नए चेहरों को मौका मिलेगा। भाजपा की कमान इस समय जेपी नड्डा के पास है। वे संगठन को लेकर बहुत ज्यादा गंभीर और सख्त हैं।

उनके निर्देशों के कारण राज्य के संगठनों में इस बार नियुक्तियों को लेकर राज्य के संगठन बहुत ज्यादा सावधानी बरत रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय की कार्यकारिणी को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कई बदलाव कराने के बाद इसको घोषित करने की मंजूरी दी थी। इसी के साथ भाजपा के मोर्चा काे लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के मुताबिक अध्यक्ष बने हैं।

Back to top button
close