देश -विदेशस्लाइडर

भाई ने अपनी बहन से कर्ली शादी… परिवारों ने ऐतराज किया तो लड़की वालों पर फायरिंग…

बुराड़ी: रिश्ते में भाई-बहन ने आर्य समाज मंदिर में शादी की, तो परिवार खफा हो गया। दोनों पक्षों ने शादी को अमान्य कर दिया। आरोप है कि इसके बाद लड़की के परिवार पर सरेबाजार हमला हुआ। आरोपियों ने फायरिंग भी की। बुराड़ी पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित परिवार कमालपुर बुराड़ी में रहता है। लड़की के पिता जालंधर में जॉब करते हैं। उन्होंने बयान दिया है कि उनकी 20 साल की बेटी ने एक लड़के से आर्य समाज मंदिर हरित विहार बुराड़ी में 26 जुलाई को शादी कर ली। उसके बाद बेटी अपने घर आ गई।

रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं दोनों
परिवार को पता चला, तो वो इस शादी के खिलाफ थे, क्योंकि दोनों रिश्ते में भाई-बहन लगते हैं। दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से शादी को अमान्य कर दिया। आर्य समाज मंदिर जाकर शादी संबंधित कागजात ले आए। इसके बाद लड़की के पिता अपने दोनों लड़कों और पत्नी के साथ बाजार जाने के लिए निकले थे।

लड़कों ने रास्ता रोकर कर दिया हमला
तीन-चार लड़के आए और उनका रास्ता रोक लिया। बिना कुछ कहे हाथापाई करने लगे। झगड़े की वजह पूछी तो उन लड़कों ने हमला कर दिया। पिता को बचाने आए बेटे पर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। शोर मचा तो सब भागने लगे।

झगड़े में परिवार को गंभीर चोटें आईं
आरोप है कि जाते हुए हवा में फायरिंग भी करके गए। लड़की के पिता का आरोप है कि जब वो लड़के भाग रहे थे, उन्होंने देखा कि उनके साथ आर्य समाज मंदिर के पुजारी की लड़की भी थी, जिसको मंदिर में देखा था। इस झगड़े में परिवार को गंभीर चोटें आई हैं।

Back to top button
close