मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक पूरे उत्तर भारत में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। कई राज्यों में रात के समय में ठंड की मौजूदगी महसूस होने लगी है, तो वहीं देश की राजधानी दिल्ली में ठंडे मौसम के साथ प्रदूषण की मार लोग झेल रहे हैं।
बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र की वजह से आने वाले 48 घंटों के अंदर भारत के कई राज्यों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र की वजह से कई राज्यों में बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटे में बंगाल, उड़ीसा, चेन्नई, तेलंगाना, कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे इलाकों में बरसात को लेकर चेतावनी जारी कर दी है।
मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों तक महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बारिश होगी। वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल में सीमित जगहों पर बरसात होगी।
हरियाणा का मौसम
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड को लेकर चेतावनी जारी कर दी है। राजस्थान में मौसम सामान्य बना रहेगा तो वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में दस्तक ठंड ने दे दी है। हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा जिला है। जहां पर हिमाचल की जैसी कड़ाके की ठंड रात में पड़ती है।
उत्तर भारत में मौसम का हाल
वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं दिन में मौसम सामान्य बना हुआ है। लेकिन देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में कमी आई है। लेकिन दिल्ली में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। फिलहाल दिल्ली में मौसम शुष्क बना हुआ है।
Add Comment