छत्तीसगढ़

रायमुनि तिर्की की ई-रिक्शा में सवार हुए CM रमन और केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, मंच तक की सवारी

जशपुर। विकास यात्रा के दौरान शनिवार को सीएम रमन सिंह जशपुर के कांसाबेल पहुंचे थे। यहां उन्होंने रायमुनि तिर्की के ई – रिक्शा में बैठकर स्टॉलों का निरीक्षण किया। सीएम रमन के साथ केन्द्रीय मंत्री विष्णुदेव साय भी थे। दोनों रायमुनि की रिक्शा में सवार थे। सीएम और केंद्रीय मंत्री ने स्टॉल जाने के दौरान छात्राओं द्वारा कराते को भी देखा।

रमन सिंह और विष्णुदेव साय रायमुनि तिर्की के रिक्शा में सवार होकर मंच तक गए। सीएम ने विकास यात्रा के दौरान यहां पर 133 करोड़ के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास किया है। सीएम इससे पहले भी महिला चालक द्वारा चलाए जा रहे ई-रिक्शा में बैठ चुके हैं। पीएम मोदी की बीजापुर में भी सभा के दौरान भी पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम रमन सिंह ने रिक्शा की सवारी की थी।

यह भी देखे – जशपुर लोगों को गले लगाने वाला जिला : डॉ. रमन सिंह

 

Back to top button
close